मध्य प्रदेश

मुरवारी सेल्समैन के द्वारा लगातार की जा रही हैं अनियमितता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जहां सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को राशन मिले, वही कर्मचारियों के द्वारा हितग्राहियों को लगातार परेशान करने की खबरें लगातार आती रहती है। इसी कड़ी में मुरवारी के सैल्समैंन की लगातार शिकायत आ रही हैं और सहकारी समिति के सभापति अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की गई हैं कि मुरवारी में 3 माह से राशन वितरित नहीं किया गया हैं। ग्रामीणों को राशन के लिए भटकाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणों के द्वारा वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की गई थी। मुरवारी राशन दुकान में सारे नियमों को ताक में रखकर काम किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि हम सेल्समैन की तानाशाही से बहुत परेशान हैं। न हमको शक्कर मिलती, न हमको मिट्टी का तेल मिलता, न ही नमक मिलता है। आखिर प्रश्नचिन्ह यह भी उठता है कि 3 माह का राशन कहां गया या फिर सेल्समैन ने 3 माह के राशन से अपनी जेब गर्म कर ली। जहां गरीबों के लिए योजनाएं बन रही हैं वही कर्मचारी जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां पर गरीबों के लिए खाने का साधन नहीं है। गरीबों का चूल्हा जहां सरकार के दिए हुए राशन से जलता है वही सेल्समैन की तानाशाही चरम पर है अब देखना यह होगा कि सहकारी समिति के सभापति अटल बिहारी बाजपेयी के पत्राचार करने के बाद क्या कार्यवाही होती है।

Related Articles

Back to top button