मृगांचल एक्सप्रेस की एक्जिट पोल पर मतदाताओं की लगी मोहर
‘‘भाजपा की होगी नगर परिषद सिलवानी, कौन बनेगा अध्यक्ष ? घमासान होने के आसार’’
भाजपा ने 10 वार्डो में खिलाया कमल, 5 वार्डो में कांग्रेस का हाथ, निर्दलीय हुए निराश
मृगांचल एक्सप्रेस की टीम ने किया था मतदान के दिन वोटरो से सर्वे
सिलवानी। 6 जुलाई को प्रथम चरण में सम्पन्न हुये नगर परिषद सिलवानी के पार्षदों के मतदान के दौरान मृगांचल एक्सप्रेस की पांच टीमों ने नगर परिषद के 15 वार्डो की 23 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के मतदान के पष्चात अलग अलग चर्चा कर उनकी राय जानी थी। जिसमें मतदाताओं के रूख से नगर परिषद सिलवानी में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। मृगांचल एक्सप्रेस ने ‘‘भाजपा की होगी नगर परिषद सिलवानी, कौन बनेगा अध्यक्ष ? घमासान होने के आसार’’ शीर्षक से मृगांचल एक्सप्रेस की टीम का एक्जिट पोल 13 जुलाई को द्वितीय चरण के मतदान समाप्ति के बाद प्रकाशित किया था।
मृगांचल एक्सप्रेस के एक्जिट पोल पर 17 जुलाई को हुई मतगणना में मतदाताओं ने अपनी मोहर लगाकर मृगांचल एक्सप्रेस की टीम के निष्पक्ष एवं सटीक विष्लेषण पर अपनी मोहर लगा दी। मृगांचल एक्सप्रेस के एक्जिट पोल को कई नेता और कार्यकर्ताओं ने चुनौती थी। परंतु टीम ने सभी के दावों को खारिज करते हुये मतदान के बाद मतदाताओं से प्राप्त रूझान के आधार पर ही अपना एक्जिट पोल को प्रसारित किया गया था। एक्जिट पोल में स्पष्ट किया गया था कि नगर परिषद सिलवानी भाजपा की होगी और अध्यक्ष पद के लिए होगा घमासान, जो सच साबित होता दिख रहा है। क्योंकि भाजपा से सभी दिग्गज चुनाव जीतकर आये और कोई किसी से कम नही है कि तर्ज पर अध्यक्ष पद के लिए प्रयासरत है।
अब देखना यह है कि नगर परिषद सिलवानी का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित होने से कई महिला पार्षद दावेदार है। किस महिला के सिर बंधेगा अध्यक्ष पद का ताज यह भविष्य के गर्त में है।
‘‘भाजपा की होगी नगर परिषद सिलवानी, कौन बनेगा अध्यक्ष ? घमासान होने के आसार’’

‘‘भाजपा की होगी नगर परिषद सिलवानी, कौन बनेगा अध्यक्ष ? घमासान होने के आसार’’



