मध्य प्रदेश

संघ का निकला पथ संचलन जगह-जगह रंगोली बनाकर और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में संघ परंपरानुसार नगर में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया जिस lमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। यह संचलन सी.एम. राइज स्कूल मैदान से प्रारंभ हुआ जिसमें सभी स्वयंसेवक गीत गाते हुए घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए नया बस स्टैंड से महाराणा प्रताप रोड होते हुए गांधी बाजार, शिवालय मंदिर, पुराना बस स्टैंड, सागर रोड, गढ़ोईपुर खिरका मंदिर, खिरिया नारायणदास से पुराना बस स्टैंड होते हुए, नगर पालिका के पीछे हदाईपुर दुर्गा मंदिर से शनि मंदिर होते हुए पुनः हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचा। इस संचलन का नगर के सभी मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग सह संघ चालक एवं खण्ड संघ चालक उपस्थित रहे जिसमें मुख्य वक्ता अमित ताम्रकार ने संघ के विभिन्न कार्यों एवं विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए देवी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन के कई प्रसंगों से प्रेरणा लेने की बात कही एवं संघ के द्वारा समाज में पंच परिवर्तन करने की बात कही जिससे समाज अपने आदर्श रूप को प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि
स्वयंसेवक संघ आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, संघ के आज 100 वर्ष पूरे होने वाले है। संघ का मुख्य कार्य शाखा है। शाखा से देशभक्त स्वयंसेवकों का निर्माण होता है जो समाज मे जाकर सभ्य समाज का निर्माण करते है। हमें आज वासुदेव कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता है। हमे अपने कर्तव्य का बोध हो। हमे अपने स्व को जगाना है। अपने पर्यावरण को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।
इसी उद्बोधन के साथ पथ संचलन का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button