मध्य प्रदेश

मोदी गरीब परिवार से आते हैं। गरीबी उन्होंने देखी है, इसलिए वे गरीबों को कल्याण के बारे में सोचते हैं: विनोद शंकर अवस्थी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर कुमार
बेगमगंज । उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधायक विनोद शंकर अवस्थी सिलवानी विधानसभा के सात दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आए हुए हैं। वे सिलवानी विधानसभा अंतर्गत नगर व ग्रामीण मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा कर क्षेत्र के मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे है।
बुधवार को दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारीयों, मोर्चा पदाधिकारियों, नगर मंडल पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लिया।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब परिवार से आते हैं। गरीबी उन्होंने देखी है। इसलिए वे गरीबों को कल्याण के बारे में सोचते हैं। सबका साथ सबका विश्वास के साथ चलते हैं। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कोरोना जैसी महामारी के समय में पूरा भारत एकजुट होकर खड़ा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य कर इस संकट की घड़ी में प्रवासी मजदूरों, गरीबों और बच्चों आदि के बीच में जाकर उन्हें भोजन, राशन सामग्री, दवाई, मास्क आदि उपलब्ध कराए वही सभी कांग्रेसी अपने-अपने बिलों में घुस गए थे। मैं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हूं की पार्टी की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक ले जाएं और पार्टी को पहले ही राउंड में भारी बहुमत से विजय बनाएं।
इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, सुरेश ताम्रकार, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, भगवान सिंह लोधी, अजय जैन , डा.जितेंद्र सिंह तोमर, गुलाब रजक, अजयसिंह जाट, हरि साहू, अमरसिंह शाक्य, रामाधार चौरसिया, हेमंत विश्वकर्मा, शोभाराम नगरिया, सुदर्शन घोषी, प्रवीण जैन, लोकराज ठाकुर, गुलाब रजक, राजीव दुबे, रवि अहिरवार, बृजेश लोधी, दिनेश गुप्ता, पूरन अहिरवार, सविता भार्गव, राजकुमारी शाक्या, रामश्री अहिरवार, बृजबाई गौर, आकाश कुशवाहा, राम श्रीवास्तव, प्रदीप मोदी, हीराअहिरवार, पुरुषोत्तम कुशवाहा, शालकराम नेमा, विमल जैन, हेमंत विश्वकर्मा गोवर्धन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button