मोबाइल नेटवर्क नही मिलने से उपभोक्ता परेशान

रिपोर्टर : मुकेश साहू
दीवानगंज । सांची विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में कई दिनों से एयरटेल और जियो नेटवर्क की प्रॉब्लम आ रही है एयरटेल और जियो उपभोक्ता कई दिनों से नेटवर्क नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। कभी नेटवर्क आ जाता है तो कभी नेटवर्क चला जाता है घंटे भर लाइट चली जाती है तो एयरटेल और जियो का टावर बंद हो जाता है अब तो बिजली रहती है तो भी एयरटेल और जियो का नेटवर्क नहीं मिलता है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी को का सामना करना पड़ रहा है जब एयरटेल और जियो का टावर लगा तब से आज तक कई वर्ष गुजर गए नेटवर्क भी ठीक-ठाक चल रहा था 2 महीने पहले भी यही प्रॉब्लम आ रही थी बिजली आती थी तो नेटवर्क चालू हो जाते थे बिजली जाने के कुछ देर बाद ही एयरटेल के नेटवर्क भी गायब हो जाते थे। नेटवर्क नहीं आने से एयरटेल और जियो के उपभोक्ता परेशान हो रहा है उपभोक्ता से प्राइवेट कंपनी अपने नेटवर्क का बड़ा-बड़ा दावा करती है जब उपभोक्ता किसी कंपनी से जुड़ता है तो उस समय तो नेटवर्क ठीक ठाक आता है मगर कुछ वर्ष बाद नेटवर्क नहीं आने से उपभोक्ता परेशान होता है। महेश लोधी, वीरेंद्र लोधी, हेमंत लोधी, जसवंत सिंह लोधी, और कई ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग नेटवर्क नहीं मिलने से कई दिनों से परेशान हो रहे हैं कभी नेटवर्क आ जाते हैं तो कभी चले जाते हैं। ऐसी स्थिति सेमरा के आसपास क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बनी है अगर उपभोक्ता को किसी से बात करना है या एसएमएस भेजना है या अन्य कोई कार्य करना है तो नेटवर्क नहीं आने से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। एयरटेल और जियो के नेटवर्क नहीं मिलने से ऑनलाइन पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है। कई उपभोक्ता अपना कार्य करने के लिए सेमरा में आते हैं मगर जब नेटवर्क नहीं मिलता है तो परेशान होकर वापस अपने घर चले जाते हैं। ग्रामीणों ने एयरटेल और जियो के नेटवर्क सही करने का कंपनी से आग्रह किया है ताकि उपभोक्ता परेशान नहीं हो, नहीं तो उपभोक्ता अन्य दूसरी कंपनी में जाने का विचार बना रहे हैं।



