बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते लोग परेशान, यातायात प्रभावित

रिपोर्टर : मुकेश साहू
दीवानगंज । सर्द हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार की सुबह पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क यातायात के साथ ही रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं सड़क पर विजिबिलिटी भी 100फीट तक पहुंच गयी है।ग्रामीण इलाकों मे यह और भी कम रही। कोहरे और ठंढ के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते जाते दिखाई दिए शनिवार की सुबह भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर सुबह 8 बजे 50 फीट दूर का वहान भी दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि आने वाले दो दिनों में कोहरा और बढ़ेगा। सुबह 11 बजे तक मौसम साफ हो गया था। इसके अलावा सुबह 100 फीट या उससे कम दूरी की दृश्यता की स्थिति रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।



