मोबाइल पर आ रहे मैसेज से लोग परेशान कुछ हो चुके हैं ठगी का शिकार
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को साइबर ठगी से सचेत कर किसी भी तरह की जानकारी मोबाइल पर नहीं देने की समझाइश के बावजूद भी लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं आजकल मोबाइल पर तरह तरह के मैसेज भेजकर लोगो को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि आपके खाते में इतनी राशि डालदी गई है तो आपका मोबाइल नंबर सिलेक्टर कर लिया गया है। या फिर आप मेरे मित्र है रमी खेलिए और एक हजार रूपए बोनस के पाईए इस लिंक पर क्लिक कर अपनी डेटा फीड कीजिए, तो कहीं आपका आधार नंबर या ओटीपी बताइए वगैरा वगैरा। जिसके कारण कई बैंक के खाते दार बैंक जाकर जानकारी लेते हैं तो पता चलता है कि यह मैसेज उनके बैंक का नहीं है। या फिर दी गई लिंक पर क्लिक करने से उसके खाते से पैसे कट जाते है। ऐसे कुछ मामले पहले भी सामने आ चुके है। अभी कुछ दिन पहले एक ही कपड़ा व्यापारी के पास दुकान पर भीड़ अधिक होने के समय फोन पर इसी तरह जानकारी ले ली गई और भाई करीब एक लाख रु. की ठगी का शिकार हो गया।
ठगी के नए तरीके ईजाद होने से लोग परेशान हैं लोगो ने अपनी परेशानी एसडीओपी सुनील कुमार वरकडे को बताई तो उन्होंने ऐसी किसी भी लिंक पर जानकारी नहीं देने की समझाइश दी है एसडीओपी ने ऐसे लोगो को सचेत करते हुए कहा कि आज का दौर तरक्की का दौर है लेकिन उसके बावजूद हम अन्जान लोगो के हाथों ठग जाते है बार बार समझाने के बावजूद एटीएम कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते का उपयोग दूसरों से करवाते है इसी का लाभ उठा कर लोग हमें ठग लेते है। बैंक आदि से राशि निकालते समय या मोबाइल पर कोई जानकारी मांगे तो ऐसे समय में हमें विशेष सावधानियां रखने की जरूरत है। ताकि हमें कोई झांसा देकर हमारी खून पसीने की कमाई हड़प न कर सके। उन्होने कहा कि हम अपने एएटीएम, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक खाता, पासबुक की जानकारी या अन्य प्रकार की बैंक खाता या अन्य बीमा पालसियों से संबंधित जानकारी किसी को भी नहीं दें फोन पर कोई जानकारी मांगता है तो उसे बिल्कुल भी जानकारी न दें और ऐसे किसी काल पर सीधे थाने में या बैंक में सम्पर्क करें। और अपने एटीएम, किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग किसी दूसरे से न करवाएं पासवर्ड किसी को न बताए। अपने मोबाइल पर लेन देन की जानकारी के लिए बैंक से हिन्दी में मैसेज के लिए कहें। ताकि जमा निकासी की जानकारी आप स्वयं पढ़ सकें। जब एटीएम से पैसे निकाले तो अन्य किसी दूसरे व्यक्ति को अंदर न आने दे पैसे निकालने के बाद कार्यवाही निरस्त कर ही बाहर निकलें। यदि आपके एटी या क्रेडिट कार्ड का कोई अन्य उपयोग कर रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। रमी या बैंक खाते में पैसे डालने के मैसेज पर दी गई लिंक पर कोई जानकारी न दे ऐसा कर आप स्वयं अपने पैसे की सुरक्षा कर सकते है।



