कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम ने फिर बदली करवट घने कोहरे ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गुरुवार 15 फरवरी की अल सुबह जब लोगो की आंख खुली तो बिल्कुल विपरीत मौसम पाया देखा गया की कुछ न दिखलाई देने वाले घने कोहरे ने पूरे गौरझामर मंडल को अपनी आगोश में ले लिया पूर्वान्ह करीब 11 बजे तक कोहरे का प्रकोप जारी रहा इसके बाद तब कहीं लोगों को गुनगुनी धूप देखने को मिली घने कोहरे तेज शीत लहर एवं बादलों की उपस्थिति ने किसानों को सकते में डाल दिया है बता दे की पिछले पखवाडे मे कोहरे ने किसानो को खेतो मे खडी फूल पर आई रवि फसलो को काफी नुकसान पहुंचाया था कुछ दिनो के बाद प्रकृति ने फिर करवट बदलते हुए अपने तेवर दिखाना शुरु कर दिये है गुरुवार के छाये भीषण घने कोहरे ने लोगो और देश के अन्नदाता किसानो के माथे की लकीरो को और बढा दिया है पिछले कोहरे के कारण गौरझामर मे दर्जनो सडक दुर्घटनाये घने कोहरे की धुंध के कारण हुई थी जिससे अनेको वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। इनसे डरे लोग अब इन दिनों रवि फसले अपने चरम पर हैं और ऐसे में खेतों में खड़ी चना गेहूं मसूर बटरा राहर आदि की अच्छी आई फसलों को ओला वृष्टि तुषार आदि का भय किसानों को भयभीत किए हुए हैं विगत चार पांच दिनो से अचानक बिगडे मौसम के कारण यहां पर ठंड काफी बढ गई है लोगो को अलाव जलाकर कडाके ठंड से वचाव करना पड रहा है घने कोहरे के कारण वाहन काफी धीमी गति से चलते देखे गये।

Related Articles

Back to top button