यह जीत मेरी नहीं बल्कि गांवों के मतदाताओं सरकार के मंत्री विधायकों की जीत है-बबलू मीणा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। यह जीत मेरी नहीं बल्कि भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं जिपं सदस्य वार्ड 2 के मतदाताओं की जीत है।मैं मतदाताओं और जिलेभर में गांव की सरकार चलाने जो मौका मिला है ।उनकी कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।यह बात हाल ही में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने जशवंत उर्फ बबलू मीणा माना ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कही।उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत तत्कालीन कांग्रेस विधायक व ससंदीय सचिव डॉ प्रभुराम चौधरी की प्रेरणा से की। वर्ष 1994 में ग्राम पंचायत सिलपुरी से युवा सरपंच बने और पंचायत के सभी गांवों में चौतरफा विकास कराया। हाल ही में वार्ड 2 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा सर्वाधिक वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने सरपंच से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की ताजपोशी मुकाम तक के सफर पर पहुंचने के लिए उन्होंने मतदाताओं सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व सिलवानी क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक रामपाल सिंह राजपूत जिले के प्रभारी व सहकारिता मन्त्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही इस अध्यक्ष उपाध्यक्ष की जीत का श्रेय जिले के मंत्री विधायकों और जिले के सभी 18 जिला पंचायत सदस्यों को दी है। लोगों का प्रेम है। जनप्रतिनिधियों का भरपूर प्यार है कि आज मैं निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुना गया। उपाध्यक्ष सुंदर बाई राजपूत को सर्वसम्मति से बना दिया गया है। हम श्रेय देंगे केंद्र की मोदी सरकार, मप्र की शिवराज सरकार में बैठे मंत्रियों, लोगों और जिले के तीनों विधायकों को, आमजन की भावनाएं वास्तव में मेरी जीत से जुड़ी थीं। देखिए जनता के लिए 40 सालों से लगातार जनसेवा कर रहे हैं। जो भी काम गांवों की तरक्की खुशहाली के होंगे हम वह पूरा करेंगे।जिनको सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है उसे दिलाना हमारा फर्ज रहेगा।



