टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, प्रशासन नही दे रहा ध्यान
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । विकासखण्ड सांची की ग्राम पंचायत जमुनिया के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में जगह-जगह दरारें पड़ रही है मेंटेनेंस ना होने की वजह से टपकती छत और दीवारों में दरारें पढ़ते भवन में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बच्चों को अध्यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा में छत से पानी टपकने के कारण स्थिति और भी बदतर हो रही है। वही ज्यादा वर्षा होने पर स्कूल के ग्राउंड में चारों तरफ पानी भर जाता है इस ओर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूल का मेंटेनेंस करने के लिए पालक संघ के लोगों ने बताया कि हमें अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है क्योंकि उनका भवन की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं अभी कुछ दिन पूर्व ही ग्राम अम्बाड़ी के स्कूल में हादसा हो चुका है इसलिए हम रिस्क नहीं लेना चाहते और शासन से मांग करते हैं कि स्कूल की मरम्मत की जाए।
प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शकीला तबस्सुम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में बरसात के मौसम में छत में से पानी टपकता है और कई जगह से दीवारों में भी दरार पड़ रही है। मजबूरी में बच्चों को पढ़ाना पड़ता है, वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है ।



