क्राइम
युवक की धारदार हथियार से हत्या, लोगों ने थाने आकर जताया आक्रोश

ग्राम नारदखेड़ा का मामला
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी। समीपस्थ ग्राम नारदखेड़ा में अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय राजकुमार रायसिख पिता गुलाब रायसिख पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।
घटना के बाद रायसिख समाज के लोगों ने थाने आकर आक्रोश जताया। पुलिस से मांग की जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। थाना प्रभारी कपिल गुप्ता की समझाइश पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी ने जल्द ही आरोपी गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
इस संबंध में थाना प्रभारी कपित गुप्ता ने घटना युवक के घर के पास हुई है, परंतु परिजनों ने कुछ नहीं देखा। रात के 3 बजे परिजनों ने युवक को गंभीर हालत देखा था। हम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।



