नगर में बीजासेन मंदिर से निकली कलश यात्रा, यात्रा का हुआ में पुष्प वर्षाकर स्वागत

सिलवानी । सिलवानी नगर के वार्ड 2 एक्सचेंज के पास जेल रोड पर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन 2 जनवरी से किया जा रहा है।कथा प्रारंभ होने से पूर्व नगर में बीजासेन मंदिर होली चौक से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल वार्ड 2 एक्सचेंज के पास जेल रोड पहुंची। कलश यात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में डोल नगाड़े डीजे के साथ नवयुवक भगवा ध्वज लिय चल रहे थे। वही बालिकाएं और महिलाए पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए मंगल गीत के साथ चल रही थी। मुख्य यजमान सिर पर श्रीमद भागवत गीता पुराण को लेकर चल रहे थे।
नगर के वार्ड 2 एक्सचेंज के पास जेल रोड पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन 2 जनवरी 2024 मंगलवार से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2024 सोमवार को समापन एवं 9 जनवरी 2024 मंगलवार को पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री बाल व्यास अभिषेक शास्त्री श्रीधाम वृदांवन सिलवानी वाले के मुखारविंद से होगी।
आयोजको ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
भागवत कथा के पहले दिन बताया कथा का महत्व
कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक प. अभिषेक शास्त्री ने पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। प. शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है।



