क्राइम
युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर : नसीम अली
दीवानगंज । रायसेन जिले के थाना सलामतपुर के ग्राम पिपराई मुनारा में अज्ञात कारणों के चलते एक 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेजा।
दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनारा गांव निवासी बाबूलाल लोधी की 21 वर्षीय पुत्री ज्योति लोधी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। घर पर युवती अकेली थी। जब परिजन घर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग का मामला कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



