मध्य प्रदेश

युवा मोर्चा नोहटा मंडल बैठक संपन्न

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जबेरा विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय विधायक निवास पर सम्पन्न हुई जिसमे युवा मोर्चा द्वारा आगामी कार्यक्रम के बारे मे विश्तृत जानकारी चर्चा हुई एवं यह कार्यक्रम खिलता कमल, खेलेगा मध्यप्रदेश के अंतर्गत होंगे। मंच संचालन महामंत्री रत्नेश ठाकुर ने किया बैठक मे मुख्य रूप से जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र ठाकुर, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक उमेश यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह लोधी, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हेमराजसिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेश गंधर्व, महामंत्री रत्नेश सिंह लोधी , अभिषेक राय, दुर्गेश दुबे, नितिन राय, राजा ठाकुर, मनोज पारोचे, गोल्डी रैकवार, हरि ठाकुर, राजकरन बाल्मीकि, विक्की रैकवार, दिनेश करण, संजू खान, सौरभ जैन व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button