मध्य प्रदेश

ये नज़ारा है वार्ड नंबर 10 का। मवेशी बाजार के सामने की गली

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईंखेड़ा में यहां पर कुछ समय पहले ही सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। किंतु रोड निर्माण कराते वक़्त रोड निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने यहाँ जो पुरानी नाली थी उसको मिटा दिया गया। जिससे घरों का गंदा पानी एवं बारिश का पानी नाली के ना होने के कारण सीधा रोड से प्रवाहित होता है। जिसके परिणामस्वरूप रोड पर अत्यधिक गन्दगी तथा गंदे कीड़े एवं मच्छरों का आतंक से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वार्डवासियों ने पूर्व में भी कई बार नगर परिषद को सूचित किया गया किन्तु आज दिनांक तक परिषद द्वारा कोई भी कार्यवाही नही कराई गई। नगर परिषद साईंखेड़ा के वार्ड क्रमांक 10 के नागरिकों ने नगर परिषद नाली निर्माण की मांग की है ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Back to top button