मध्य प्रदेश

रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता और कलश यात्रा निकालकर मनाया लाडली उत्सव

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । लाड़ली बहन योजना को लेकर जिले में उत्सवी माहौल है। आयोजन से एक दिन पूर्व आज जिला मुख्यालय पर लाड़ली बहनों ने लाड़ली उत्सव मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के संदेश का वाचन किया गया। लगभग हर वार्ड में रांगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, कलश यात्रा, भजन, कीर्तन, रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भारी संख्या में पात्र महिलाएं मौजूद रहीं।
जिले की लाड़ली बहनों को अब 10 जून का इंतजार है। इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की बहनों के जीवन में उजास लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर जिला मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे। 10 जून को जिला स्तर, पंचायत और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश तोमर रम्मू भैय्या, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपक सांकत ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम भोपाल-सागर तिराहा स्थित चिड़िया टोल वन परिसर में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व लाड़ली बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, महिला संगीत, महिला खेल आदि गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगीं। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को देखने की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button