मध्य प्रदेश

रफ्तार का कहर,झोझी तिराहा के पास दो मोटर साईकिलो में भिड़ंत

घायल शहपुरा अस्पताल में भर्ती
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। शहपुरा थानातर्गत झोझी तिराहा से समीप दो मोटर साइकिल की भिड़ंत की घटना सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार संत कुमार मल्लाह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नाचनखेड़ा ने बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद मल्लाह अपनी बाईक से बेटी सिद्धी मल्लाह का इलाज कराने शहपुरा जा रहा था। शहपुरा से इलाज कराकर वापिस घर आ रहे थे तभी झोझी तिराहा के पास रात लगभग 8 बजे झांसीघाट की ओर से आ रही बाईक क्रमांक एमपी 20 सीएल 0975 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से बाईक चलाते हुये उसके भाई की मोटर सायकल में सामने से टक्कर मार दिया जिससे भाई विनोद एवं भतीजी सिद्धी को हिप, पैर में चोट आयी हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर जाकर दोनों घायलों को उपचार के लिए शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button