रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अहिरवार समाज ने किया आयोजन
रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर ग्राम थालादिघावन में कार्यक्रम मनाया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने समय में गैर बराबरी पर आधारित सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था पर जोर करते हुए। गुरु रविदास जी अपने सत्संग और कीर्तन के माध्यम से निर्गुण भक्ति करते हुए घूम घूम कर देश के दलित पीड़ित शोषित समाज को जागृत करने का काम किया है। आज भी उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरित लेकर समाज को जागरूक करने की जरूरत है। विधायक ने अपने संबोधन के दौरान चुटकी लेते हुए बीजेपी से संविधान बचाने की अपील की। विधायक ने कहा कि एक और बीजेपी सरकार नर्मदा पथ बनाने की बात करती है, नर्मदा पथ पर पेड़ लगाने की बात करती है। हमने विधानसभा सत्र के दौरान नर्मदा पथ पर रोड बनाने की मांग की है कई बार मंत्रियों से इस संबंध में हम मांग भी कर चुके हैं। मांग करना हमारा अधिकार है। परंतु मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है। हमारी सरकार के दौरान उदयपुरा विधानसभा में मात्र दो सड़क स्वीकृत हुई थी। उसके बाद से आज तक हमारी विधानसभा में कोई सड़क स्वीकृति नहीं की गई। परंतु मैं अपनी विधायक निधि से अप्रैल में अंबेडकर भवन के लिए 3 लाख रुपए की स्वीकृति दे दूंगा। यह घोषणा सुनते ही अहिरवार समाज के लोगों ने विधायक का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पवैया, प्रतापसिंह लोधी, वरूण रघुवंशी, घनश्याम खजूरिया, अशोक सोमिया, महेश लिधोरिया, शंकर भेनिया, शंकर पटेल, संतोष रघुवंशी आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति के बीच यह कार्यक्रम हुआ।



