मध्य प्रदेश

रागिनी दुबे का चयन हुआ रेलवे विभाग में, शुभचिन्तको ने दी बधाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में बड़ी खुशी की बात हैं कि जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे की पुत्री रागिनी दुबे का चयन रेलवे विभाग में हो गया हैं। रागिनी दुबे पहली क्लास से पढ़ाई करने में अव्वल थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.एड. की पढ़ाई की वहां भी अव्वल आकर अपने माता पिता व अपने ग्राम सहित उमरियापान का नाम रोशन किया । बहरहाल संगीत के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है । ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने बड़ी मेहनत के साथ अपनी बच्ची को पढ़ाया तो बच्ची ने भी माता – पिता का नाम रोशन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। रागनी दुबे के रेलवे विभाग में चयन होने पर जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कड़ी मेहनत कर अपनी बिटिया रागनी को इस मुकाम पर पहुंचाया । दुबे ने बताया कि आज बड़ी खुशी की बात है कि परमात्मा से जो कामना की थी उसे पूरा किया।

Related Articles

Back to top button