मध्य प्रदेश

राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित की जाने वाली आम सभाओं के लिये स्थल चयनित

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित की जाने वाली आम सभाओं के लिये रिटर्निंग आफिसरों द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार चिन्हित किये गये स्थानों पर आम सभायें आयोजित किये जाने की कार्यवाही करने निर्देश दिये है।
विधानसभा क्षेत्र 54-पथरिया (तहसील पथरिया) के लिये आमसभा स्थल शासकीय माधवराव सप्रे महाविद्यालय ग्राउण्ड पथरिया, शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय मैदान पथरिया, उत्कृष्ठ विद्यालय के पीछे पानी की टंकी के पास पथरिया तथा (तहसील बटियागढ) के लिये लवली पार्क बटियागढ़ एवं नया बाजार पंचायत भवन के सामने (रविवार हाट बाजार को छोड़कर) बटियागढ़ स्थल निर्धारित किया गया है विधानसभा क्षेत्र 55-दमोह के लिये तहसील ग्राउण्ड, गांधी चौक, उमामिस्त्री की तलेया, मोरगंज गल्ला मंडी, पुरैना तालाब दमोह (महाराणा प्रताप स्कूल ग्राउण्ड) तथा बस स्टेण्ड के पास इमलियाघाट स्थल निर्धारित किया गया है विधानसभा क्षेत्र 56- जबेरा में तेन्दूखेड़ा के लिये बस स्टेण्ड पूर्व क्षेत्र तेन्दूखेड़ा, कृषि उपज मंडी खाकरिया रोड तेन्दूखेड़ा, गल्ला मंडी मैदान थाने के सामने तेन्दूखेड़ा, तारादेही के लिये बम्होरी तिराहा के पास तारादेही, बस स्टेण्ड तारादेही, तेजगढ़ के लिये खेल मैदान तेजगढ़, बस स्टेण्ड तेजगढ़, झलौन के लिये हाई स्कूल मैदान झलौन, पंचायत भवन के पास झलौन, सेवा सहकारी समिति पुराना मार्केट झलौन, सर्रा के लिये झण्डा चौक सर्रा, सैलवाड़ा के लिये बस स्टेण्ड सैलवाड़ा, जबेरा के लिये ग्राम पंचायत भवन के पास बाजार स्थान जबेरा, बस स्टेण्ड के समीप जबेरा, मॉडल स्कूल के बाजू तथा कृषि उपज मंडी के पीछे रिक्त शासकीय भूमि, सिंग्रामपुर के लिये रानी दुर्गावती पार्क सिंग्रामपुर, सार्वजनिक खेल मैदान सिंग्रामपुर स्थल निर्धारित किये गये हैं।इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 57- हटा में गौरीशंकर मंदिर प्रांगण (दद्दा कला मंच ) हटा एवं शिक्षक कालोनी (केन्द्रीय विद्यालय के सामने वाला मैदान) हटा तथा पटेरा के लिये बस स्टेण्ड के पास पुराना अस्पताल भवन एवं परिसर पटेरा तथा भगवती मॉ चण्डी जी का प्रांगण पटेरा स्थल निर्धारित किये गये है।

Related Articles

Back to top button