रामकुमार यादव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामविजय यादव के द्वारा युवा नेता रामकुमार यादव को लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। सपा के युवा नेता रामकुमार यादव के द्वारा लगातार जिले में तेजी से बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर गरीबों की आवाज बुलंद करने का काम किया जा रहा था। वर्तमान समय में खाद की कालाबाजारी रोकने, अतिवृष्टि से किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाने जैसे कार्यों को लेकर वह हमेशा किसानों के बीच उपलब्ध रहे। सपा लोहिया वाहिनी के युवा नेता रामकुमार यादव की कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामविजय यादव के द्वारा उन्हें जिलाध्यक्ष पद की कमान सौपी गई है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के युवा नेता रामकुमार यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए पलेरा नगर में कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी करते हुए खुशी जताई गई।



