मिनी करीला भानपुरगंज टेकरी माता जानकी और लवकुश मन्दिर पहुंचे हजारों भक्त
व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भानपुरगंज टेकरी पर स्थित माता जानकी और लवकुश मंदिर पर प्रतिवर्ष रंग पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ एंव मेले का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है इस स्थान को (मिनी करीला) के नाम से यह स्थान प्रसिद्ध है यह लगभग 20 वर्षों से प्रति वर्ष यहां रंगपंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ एंव मेले का आयोजन यहां किया जाता है इस धार्मिक स्थान की मान्यता यह है अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर स्थानीय एंव दूरदराज से हजारों की संख्या में माता जानकी और लवकुश मंदिर दरवार पहुंच कर यहां पर भक्त झण्डा चढ़वाते है साथ ही लोक नृत्य (राई) के रूप में करवाते हैं रायसेन जिले में यह एक मात्र ऐसा स्थान और मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान है जिसमें हर साल हजारों की संख्या में लोग दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर झण्डा चढ़वाते है और लोकनत्य (राई) करवाते है।
माता जानकी और लवकुश मंदिर पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने माता जानकी के दरबार मे पहुंच कर प्रदेश एंव देश मे सुख शांति के लिए मंदिर परिक्रमा कर माता जानकी के दरवार में झंडा चढ़ा कर प्रार्थना की।
इस आयोजन में प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पर्याप्त व्यवस्था मेला स्थल पर की जाती हैं।
माता जानकी, लवकुश मंदिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप गौर ने बताया कि यह मेला लगभग 20 वर्षो से यहां लगता है जिसमे दूर दूर से हजारों की संख्या में भक्त यहाँ पहुंचते है मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां राई नत्य करवाते है साथ ही यही टेकरी पर ही मेला भी लगता है।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी मंदिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप गौर, रामकृपाल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, अनुराग गौर सहित बड़ी संख्या भावपुर एवं आसपास के ग्रामीणों का रहता है।



