मध्य प्रदेश

जिला साहू समाज की बैठक 18 दिसंबर को बम्होरी में

साहू समाज के निशुल्क विवाह सम्मेलन बम्होरी का लेखा-जोखा प्रस्तुत के साथ 2023 के निशुल्क विभाग सम्मेलन पर चर्चा होगी।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा सम्मान समारोह
उप संपादक : शुभम साहू

सिलवानी। जिला साहू समाज रायसेन की एक विशेष बैठक का आयोजन 18 दिसंबर को बम्होरी में आयोजित की गई है। बैठक में संपूर्ण जिले के समस्त स्थाई सदस्य शामिल होंगे, बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2022 में आयोजित हुए बम्होरी में निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का लेखा-जोखा प्रस्तुत होगा एवं आगामी वर्ष 2023 के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष के चुनाव के विषय में चर्चा की जाएगी।
जिला साहू समाज रायसेन की ओर से नवनिर्वाचित मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद जी साहू एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
बैठक में कई सामाजिक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं वर्तमान साहू समाज के राजनीति में पिछड़ी भागीदारी के विषय में मंथन के साथ समाज की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए महत्वपूर्ण विचार विमर्श कर कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवदयाल साहू रायसेन, जिला अध्यक्ष महेश साहू प्रदेश अतिरिक्त महासचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष हितेश साहू, महामंत्री चंद्र मोहन साहू, जिला संरक्षक रामकुमार साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष केसराम साहू, बसंत साहू, सिलवानी तहसील अध्यक्ष गोविंद साहू, तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रेम नारायण साहू सहित मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा मीडिया पैनल के शुभम साहू, शिवकुमार साहू ने सभी समाज बंधुओं ने जिले के समस्त पदाधिकारी समस्त समाज बंधुओं से समस्त स्थाई सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बैठक को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button