हाथ में कटोरा लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख, बोली सरकार नहीं सुन रही
करीब 17 दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठी कार्यकर्ताएं, नहीं हो रही सुनवाई
काली पट्टी और खाली कटोरा हाथ में लेकर किया विरोध
मामा तेरे राज में खाली कटोरा हाथ में
सिलवानी। तहसील प्रांगण में विगत 11 मार्च से अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई है । कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें नियमित कर सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और वेतन बढ़ाया जाए। सुनवाई नहीं होने के कारण शनिवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भीख मांगी और जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि मामा तेरे राज में खाली कटोरा हाथ में। कार्यकर्ताओं ने बतया कि महिलाओं का भाई बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार के द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम उग्र आंदोलन करने मजबूर हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत 17 दिनों से हम अपनी अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है ।



