मध्य प्रदेश

गायों की सेवा करो, रोज नवाओ शीश, ।खुश होकर देंगी तुम्हें, वे लाखों आशीष। बछड़े उनके जोतते, खेत और खलियान, जिनसे पैदा हो रहे, रोटी-सब्जी-धान

रिपोर्टर : अशीष रजक
उदयपुरा ।
रायसेन जिले के उदयपुरा से 10 किलोमीटर दूर माखन चोर गो सेवा समिति के तत्वाधान में करोड़ों की लागत से गऊ शाला का निर्माण किया गया है । इस गऊ शाला में लगभग एक हजार गायों की सेवा होती है समिति अध्यक्ष केशव पटेल ने बताया कि और भी अगर गाये आती है तो उनके लिए भी गो शाला का निर्माण किया जा रहा है। इस गौ शाला समिति अध्य्क्ष केशव पटेल ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि सभी सहयोग प्रदान करे और गायों के लिए भूसे का दान दे जिससे गायो का लालन-पालन बेहतर तरीके से हो सके ।
आज गौ शाला में समिति द्वारा क्षेत्र के लोगो के लिए भोजन की ब्यस्था कराई गई थी जिसमे क्षेत्र के सभी नागरिकों ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया और अपने अपने विचार रखे । क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों की तादाद में लोगों ने गौशाला पहुंचकर बताया कि हमने जिले में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में ऐसी गौशाला नहीं देखी ऐसी व्यवस्थाएं नहीं देखी जो यहां देखने को मिल रही हैं बेहतर तरीके से गौ माता का लालन-पालन इस गौशाला में हो रहा है।
इस गऊ शाला में गायो को रखने के लिए बड़े – बड़े टीन सेट तैयार किये गए हे जिसमे इन गायो को रखा जाता है। इसके अलावा दो और बड़े टीन सेटो का निर्माण गायों के लिए करवाया जा रहा है। गायों की देख रेख के लिए पांच कर्मचारियों को रखा गया है । इस गऊ शाला निर्माण में क्षेत्र के पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह एवं राजेंद्र पांडे का अहम योगदान है।

Related Articles

Back to top button