रायसेन विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शुक्रवार को भरेंगे नामांकन

रायसेन । रायसेन विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानू शर्मा कल करेंगे अपना नामांकन फार्म जमा।
प्रतापभानु शर्मा शुक्रवार को अपना नामांकन फार्म जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा करेगे।
कांग्रेस पार्टी ने दो बार के पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा को बनाया है अपना प्रत्याशी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कल दोपहर 12 बजे रैली के रूप में जाकर भरेंगे नामांकन।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ,सांसद विवेक तनखा, वर्तमान विधायक देवेंद्र पटेल और पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल भी होंगे नामांकन रैली में शामिल।
पूरे संसदीय क्षेत्र से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता होने आयेंगे इस रैली में शामिल।
भाजपा के पाँच बार सांसद और 18 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान से है कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा का मुकाबला।



