राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
बम्होरी । मंगलवार को उप तहसील कार्यालय कस्वा बम्होरी में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार योगेश्वर सिंह भारती को समस्याओं की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन में मांग की है कि तहसील सिलवानी के समस्त क्षेत्र में गिरते हुए भू जल स्तर को देखते हुए किसानों को बड़ी समस्या आ रही शासन द्वारा पुर्व में डैम तालाब बनाने हेतु सर्वे किया गया था जो की 51वन नदी पर बंदरी बांध के नाम से सर्वे होकर फाइल तैयार की गई थी शीघ्र बांध का निर्माण कार्य प्रारंभ हो। एवं तहसील सिलवानी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से परेशान किसानो को पर्याप्त बिजली दी जाय।मुख्यमंत्री डीपी अनुदान योजना बन्द कर दी गई उसको पुनः चालू की जाए। जैसी 10 सूत्रीय समस्याओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मजदूर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनमोहनसिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कल्याणसिंह लोधी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदनगोपाल वर्मा, विश्वनाथ पटेल, महेश पटेल, नफीस पटेल, राजेश मछया, भगवान सिंह लोधी, नवीन शर्मा, गजेंद्र लोधी, गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।



