मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय यादव शक्ति संगठन ने प्रतिभावान युवाओं का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के ग्राम घोघरी में राष्ट्रीय यादव शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष भैया राजा यादव के नेतृत्व में प्रतिभावन युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे शिक्षक जगत सिंह यादव के पुत्र देशराज यादव जो एनटीपीसी कोरबा में इंजीनियर के पद पर कर्यरत होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । जिसकी सराहना करते हुए यादव शक्ति संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, एवं क्षेत्रीय यादव समाज द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जगत सिंह यादव एक शिक्षक हैं और उन्होंने अपने बेटे की गांव में रहकर इस तरह से परवरिश कि कि इंजीनियर बनने पर क्षेत्रवासी एवं समाज गर्व महसूस कर रहा है। देशराज यादव का उत्साह बढ़ाने के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button