मध्य प्रदेश

राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता के लिये सतत् प्रयास किए जा रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री

क्षेत्र विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पीछे ना रहे, इसके लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं : रामपाल सिंह
राम और प्रभु ने 100 बिस्तर के अस्पताल का किया गया भूमि पूजन
बेगमगंज ।
इलाज के अभाव में किसी को परेशान ना होना पड़े इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार प्रयासरत है और आज बेगमगंज के अंदर 100 बिस्तर के अस्पताल का भूमि पूजन किया गया है ताकि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए 14 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता के लिये सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। 
उक्त उद्गार सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह द्वारा क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। पहले क्षेत्र के लिए पानी व्यवस्था, सड़कों का जाल और अब स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आज बड़ी सौगात इस क्षेत्र को दी है। उन्होंने कहा कि में मुख्य अतिथि नहीं में यही का पला, बढ़ा हुआ हूं आपका छोटा सा सेवक हूं। रायसेन के बाद बेगमगंज में एक भव्य सिविल अस्पताल बनकर तैयार होगा और क्षेत्र वासियों को सुविधाएं मिलेंगी। इस भवन में डॉक्टरों के रहने के लिए व्यवस्था भी रहेगी। क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जन्म भूमि का कर्ज उतारने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह के प्रयासों से आज छोटा सा प्रयास किया है। आगे भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान सड़कों का जाल पेयजल की पूर्ति सिंचाई के साधन शहर का विकास आदि के बारे में बताते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि जिस तरह से 100 बिस्तरों का अस्पताल प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने तहसील के लिए दिया है उसी हिसाब से डॉक्टर और अन्य स्टाफ की नियुक्तियां एवं जांच मशीनें आदि भी उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि क्षेत्र के लोगों को शहर में ही स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध हो सके। क्षेत्र विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पीछे ना रहे, इसके लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन किया गया। इसके पश्चात विधि विधान से मंत्रों के उच्चारण के बीच 14 करोड़ से बनने वाले सिविल अस्पताल के 100 कक्षों के भवन का भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष राकेश भार्गव, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेंद्र बड़ेदा, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, रामलाल सोनी, ओपी दुबे, भगवान सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, बसंत शर्मा, ओमप्रकाश राठौर, उमाशंकर पांडे, गायत्री नगरिया, अभिषेक चिंटू जैन, राजकुमारी शाक्या व जिला सीओ पीसी शर्मा, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री एसडीएम अभिषेक चौरसिया, नपा सीएमओ धीरज शर्मा, जनपद सीईओ बलवान सिंह मावासे, बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक कटारे ने किया।

Related Articles

Back to top button