मध्य प्रदेशराजनीति

राहुल गांधी की इतिहासिक पदयात्रा समापन पर कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह चौहान के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी उमरियापान के मंडलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया के नेतृत्व में हृदय स्थल झंडा चौक में राहुल गांधी की इतिहासिक पदयात्रा समापन पर कांग्रेस पार्टी द्वारा ध्वजारोहण व महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया, साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष मनोज चौरसिया के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो का अभियान की शुरुआत की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मास्टर शिव कुमार चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहुल गांधी की इतिहासिक पदयात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा लगभग 4000 किलोमीटर व 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करते हुए आज 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हुआ। सिद्धार्थ दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा कांग्रेस की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एकता भाईचारा का संदेश लेकर यह यात्रा राहुल गांधी ने की। श्री गांधी की इतिहासिक पदयात्रा में पार्टी सहित आमजनों ने पदयात्रा में सम्मिलित होकर भाईचारा एकता का संदेश दिया । मंडल अध्यक्ष मनोज चौरसिया, मास्टर शिव कुमार चौरसिया, मौजीलाल पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, मोहनलाल चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, ब्लॉक युवक कांग्रेश उपाध्यक्ष आशीष वैष्णो, सुखदेव चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, सीएल शुक्ला, सत्तू सोनी, स्वतंत्र चौरसिया, सिद्दीकी अहमद, लकी चौरसिया, बाले चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, जागेश्वर सोनी, अवधेश पौराणिक, संजीव चौरसिया, निशा बर्मन, जमुना प्रसाद तिवारी, राजकुमार सेन, राजकुमार चौरसिया, सुनील यादव, चंद्रिका चौरसिया, सुंदर पटेल, मथुरा प्रसाद झारिया, दीपू पटेल, दमी चौरसिया, सुशील चौरसिया, शिवदास राजभर, अश्विनी तिवारी, राजेश पटेल, अखिलेश राजभर, गेंद लाल पटेल, लल्लू बर्मन, रामनारायण बर्मन, राजेंद्र रजक, सुनील चौरसिया, शंकर बर्मन, मिकी चौरसिया, नंदू रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक ने किया ।

Related Articles

Back to top button