सौंदर्यीकरण के नाम बड़ों के आलीशान मकान छोड़कर गरीबों के सामने चला रही है जेसीबी
नगर वासियों ने नगर परिषद पर लगाया पक्षपात का आरोप
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा नगर परिषद के द्वारा वार्ड क्रमांक 11 के विश्वकर्मा मंदिर तारादेही तिगड्डे तक 98 लाख की लागत सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है जिसके चलते नाले निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है जिसमें नगर के वार्ड 11 के वासियों का आरोप है बड़ों के आलीशान मकान छोड़कर छोटे लोगों की के आंगन तोड रही हैं वही नाले की खुदाई के चलते मकानों के फाउंडेशन दिखने लगे हैं बारिश के दिनों में जलभराव के चलते इन मकानों के गिरने का संकट खड़ा हो गया है लेकिन नगर परिषद के द्वारा मुहं देखी कार्रवाई की जा रही है एस्टीमेट में तेंदूखेड़ा वार्ड क्रमांक 11 से विश्वकर्मा मंदिर तारादेही तिगड्डा तक नाले की खुदाई की जाना है लेकिन विश्वकर्मा मंदिर से ठीक आगे पड़ने वाले मकानों को छोड़कर या यह कहे बड़ों के मकान छोड़कर छोटे गरीब लोगों के मकानो का सामने का हिस्सा तोडा जा रहे हैं जिससे लोगों को काफी नुकसान हो रहा है तिलक राज कमलेश साहू गुलशन रज्जू, हरिश्चंद्र अनेकों लोगों का आरोप है नगर परिषद पक्षपात पूर्ण कार्य कर रही है और बड़ों को छोड़कर छोटे गरीब लोगों पर सितम ढा रही है वही नगर परिषद के इंजीनियर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जहां पर मकान छोड़े गए हैं वह अतिक्रमण में आते हैं नोटिस देकर यह मकान भी आगे चलकर तोड़े जाएंगे ऐसे में सवाल उठता है जहां से काम शुरू होना है वहां पर बने मकानों को हटाने के नोटिस अभी तक नहीं दिए गए हैं जबकि जहां से काम शुरू अभी नहीं होना है उन छोटे-छोटे गरीब लोगों को पहले नोटिस जारी करके उनके मकान झोपड़ी तोड़ी जा रहे हैं फिर बड़े लोगों के आलीशान मकान अतिक्रमण में होने के बावजूद उन्हें नोटिस देकर क्यों नहीं तोड़ा जा रहा है नगर परिषद के अधिकारियों की इस कार्यवाही पर अनेकों सवाल खड़े हो रहे हैं।
नगर परिषद तेन्दूखेड़ा तारादेही तिगड्डे पर रखे गरीबो के टपरे ठेले हटाने के लिये बार बार नोटिश दे रही है और अभी यहां कार्य शुरू नही हुआ है और जहा पर कार्य हो रहा है वहा पर नोटिशनही दिए यह नगर परिषद ओर नगर अध्यक्ष गरीबो के हितैषी नही बल्कि ब्यक्ति विशेष के हितैषी दिखाई दे रहे हैं।
नगर परिषद के इंजीनियर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन मकानों में अभी अतिक्रमण है उन्हें हटाने के लिये नोटिश दिया जाएगा। वही ठेकेदार धीरज राजपूत ने कहा कि जहा अतिक्रमण नही है में वहां काम कर रहा हु जब नगर परिषद से मकानों से अतिक्रमण हटवा देगी फिर वहां से काम शुरू होगा, नगर परिषद के सीएमओ शिशिर कांत दुबे को फोन लगाया ति उन्होंने फोन नही उठाया।



