खेल

दमोह बना ओवरऑल चेंपियन, संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली शालेय संभागीय कब्बडी प्रतियोगिता का विधिवत समापन शा. उ. मा. विद्यालय में शुक्रवार को राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ. प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों के अंतर्गत अंडर 14 आयु वर्ग बालिका में दमोह ने सागर को, बालक वर्ग में टीकमगढ़ ने सागर को हराया. अंडर 19 आयु वर्ग में बालक वर्ग में दमोह ने सागर को हराया. बालिका वर्ग में छतरपुर ने सागर को हराया, वहीं दमोह ज़िला ओवर आल चैम्पीयन बना. राज्य मंत्री ने अपने उदबोधन में कहा की सभी विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाइयां प्रेषित की, वहीं उपविजेता खिलाड़ियों को कहा की आप हारे नही है कुछ न कुछ सीख कर जा रहे हैं और कविता के माध्यम से कहा की असफलता एक चुनौती है. इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो. जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम. कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. ज़िला क्रीड़ा अधिकारी विवेक दत्त शर्मा ने बताया की पहली बार किसी ग्राम पंचायत मैं संभाग स्तर का बढ़ा टूर्नामेंट आयोजित हुआ, जो 3 दिनों तक आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग से 14, व 19 आयु वर्ष की सागर संभाग की दमोह , सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी जिलों की टीमों ने सहभागिता की थी. कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के अलावा बेस्ट प्लेयर के रूप में लीलाधर पटेल, कसिका कुर्मी, जयंती पटेल को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से लगभग 250 से अधिक खिलाड़ी और जनरल मैनेजर और कोच मौजूद थे. कार्यक्रम में विवेकदत्त शर्मा ज़िला क्रीड़ा अधिकारी, लक्ष्मी सूर्यवंशी, विनोद बाजपेई बीईओ, बारीबाई, विक्रम, शोएब पठान , संतोष, मान सिंह, नयंसी, खेत सिंह, अनिकेत राय, प्रीति बर्मन, अमन परवीन दर्शकों व खिलाड़ियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम ठाकुर ने किया व आभार प्रदर्शन विवेक दत्त शर्मा डीएसओ ने किया।

Related Articles

Back to top button