चार दिनो से घने कोहरे के आगोश मे गौरझामर

धुंध के कारण धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, हेड लाइट जलाकर चले वाहन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । हफ्ते भर छाये बादलो ने रविवार को करीब तीन बजे अलसुबह से लेकर दोपहर तक अच्छी अमृतमयी वारिस के आगाज के साथ जो अमृतमयी अमूल्य तोहफा दिया इससे किसानो की खेतो मे खडी रवि फसलो को बहुत बडी राहत मिल गई इससे किसानो के चलने वाले सिचाई के मोटर पम्प इत्यादि पर करीब महिने भर के लिए विराम लग गया इस बरसाती पानी से तर-बतर धरती से दूसरे दिन कम कोहरा दिखाई दिया लेकिन तीसरे दिन मंगलवार व चौथे दिन बुधवार की सुबह व शाम को इतना घना कोहरा छाया की आगे का रास्ता तक नही सूझ रहा था सघन कोहरे के बढने से पास तक का दिखना मुश्किल हो गया वाहन हेडलाइटे जलाकर रेगते हुए चल रहे थे कोहरे के कारण हालांकि किसी दुर्घटना का समाचार नही है किसानो के कथनानुसार कोहरे के कारण फूल पर आने वाली सभी फसलो को नुकसान पहुंचने होने की संभावना है अभी मौसम के उतार चढाव और ठण्डे होने तथा शीत लहर के प्रकोप की संभावनाये बनती जा रही है।



