मध्य प्रदेश
लक्ष्मीनारायण रघुवंशी को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई
साईंखेड़ा । शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक श्री लक्ष्मीनारायण रघुवंशी को सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को संस्था परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम में स्टाफ के सभी शिक्षको के द्वारा लक्ष्मीनारायण रघुवंशी जी को विदाई और भेंट, उपहार प्रदान किये गए। इस अवसर पर नरेंद्र लोधी, वीरेंद्र रघुवंशी, योगेंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र रघुवंशी, बाबूलाल रघुवंशी, तुलसी शर्मा, गोविंद साहू आदि सभी वरिष्ठ शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



