कृषिमध्य प्रदेश
लक्ष्य पूर्ति नही होने पर समिति प्रबंधक को नोटिस जारी करने के निर्देश

सिलवानी । अनुविभागीय राजस्व अधिकारी प्रकाश नायक द्वारा सभी सहकारी समिति प्रबंधकों की बैठक एसडीएम कार्यालय में आयोजित की गई एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक मैं उनके द्वारा पिछले सप्ताह दिये गये लक्ष्यो की समीक्षा की। समीक्षा में सहकारी समिति चुन्हेटिया प्रबंधक द्वारा लक्ष्य से कम वसूली होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक को एक सप्ताह में सभी समिति से लक्ष्य पूर्ति कराने के निर्देश दिए।
गैर कृषि ऋण के सम्बन्ध तहसीलदार से नोटिस जारी करा लोन वसूली करने की बात कही।
बैठक में तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रम सिंह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक गिरवर सिंह रघुवंशी सहित सभी सहकारी समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।



