आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर उमारियापान थाना प्रागंण में शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर उमरियापान थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में क्षेत्र के गणमान्यजन, मुस्लिम समुदाय व पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में नायब तहसीलदार अजय मिश्रा, थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने आगामी 17 जून को बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारा के साथ सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने के लिया कहा गया। थाना प्रभारी ने उपस्थित जनों से कहा कि सब मिलकर भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाए ताकि क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे।
थाना प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह भी बताया गया कि खुले में कुर्बानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए। बैठक के दौरान उमरियापान में सीएम राईज स्कूल एवं सामुदायिक भवन को लेकर भी चर्चाएं हुई।
नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर सीएम राईज स्कूल के लिए जगह चिन्हित करवाने में एक सहयोग करने के लिए कहा गया जिससे कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके।
बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, प्रमोद गौतम, सुखदेव प्रसाद चौरसिया, ललित गौतम, जमुना प्रसाद तिवारी, जगन्नाथ मांझी, पारस पटेल, सिद्धार्थ दीक्षित, संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, शानू खान, सलीम खान, अयूब, फरीद खान, मुन्ना खान, गुलाम खान सहित पुलिस स्टाफ की उपस्थिति रही।



