लगातार तीन से चार दिन आफत की बारिश के बाद कार्यालय में मुआवजा लेने लगने लगी लोगों की भीड़
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। लगातार पिछले 3 से 4 दिन आफत की बारिश के थमने के बाद लोगों की भीड़ आज तहसील कार्यालय में आवेदन देने के लिए लगने लगी है। परेशान लोगों की भीड़ तहसीलदार अजय सिंह पटेल, नायब तहसीलदार शिवांगी खरे सहित एसडीएम रायसेन एलके खरे के यहां लगी रही।
तेज आंधी बारिश और बाढ़ के पानी से उनके घर का सामान सहित कच्चे घर और मकान तेज हवा पानी बारिश से गिर गए हैं । जिससे उनका जनजीवन और घर गृहस्थी अस्त व्यस्त हो गई है । पिछले दो रोज मंगलवार और बुधवार को परेशान लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर कस्बा पटवारी सीताराम आदिवासी और तहसीलदार के रीडर गुड्डा साहू जिम्मेदार अधिकारियों को दिए परेशान लोगों ने आवेदन। आवेदक दलपत सिंह अहिरवार, कमलसिंह जाटव, फूलबाई, नन्दनी रैकवार, सरोज अहिरवार, रामवीर, लुधिया वी, सलीम बी, रविशंकर मेहर सहित सैकड़ों लोग महिलाएं तहसील कार्यालय अपने अपने आवेदन जमा करने पहुंचे उन्होंने कलेक्टर अरविंद दुबे सहित एस डीएम एलके खरे को आवेदन देकर नुकसान का सर्वे कराकर जल्द राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है । उन्होंने रायसेन आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी।



