मध्य प्रदेश

लाइट एवं डॉक्टर ना होने के कारण रोंड हॉस्पिटल की व्यवस्था ठप्प

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढप ग्रामीणों एवं सरपंच की शिकायत पर रोंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 1 माह से लाइट ना होने के कारण मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं गर्भवती महिलाओं को अगर भर्ती कराना पड़े तो दमोह रेफर किया जाता है जिससे विलंब होने पर उनकी जान भी जा सकती है लगभग 5 वर्ष से किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है इस स्वास्थ्य केंद्र से करीब 50 गांव के लोग जुड़े हुए हैं उनको इलाज नहीं मिल पा रहा है सप्ताह में एक-दो दिन जबेरा से डॉक्टर आता है और जहां पर डिलेवरी की जाती है वहां का शौचालय चोक है गंदगी चारों तरफ फैली हुई है वहां के कर्मचारियों ने बताया कि करीब 6 माह से अभी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और महिला वार्ड के दोनों कूलर खराब है। पानी के लिए फिल्टर भी नहीं है जिससे अस्पताल की पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हैं ।कलेक्टर महोदय कृपया ध्यान दें की रोड स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को ठीक कराएं।

Related Articles

Back to top button