क्राइम
लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने पंचायत सचिव को ₹10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
ब्युरो चीफ : संजय द्विवेदी
आगर । आवेदक दशरथ सिंह चौहान निवासी सिरपोई, तहसील बडोद, जिला आगर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन देकर शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत सिरपोई का सचिव राजेश तिवारी उससे कपिलधारा कूप योजना के अंतर्गत कूप की राशि स्वीकृत कराने के लिए ₹10000 रिश्वत की मांग कर रहा है ।
गोपनीय रुप से रिश्वत की मांग प्रमाणित होने पर आज गुरुवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुप्ता पैट्रोल पंप आगर के सामने मथुरा टी स्टाल पर राजेश तिवारी को दशरथ सिंह चौहान से ₹10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा ।
लोकायुक्त की टीम टीम मौके पर कार्रवाई कर रही है।



