क्राइम

लोकायुक्त ने रेंजर और डिप्टी रेंजर 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सागौन की कटाई के लिए टीपी देने के एवज में रेंजर और डिप्टी रेंजर ने मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
इटारसी । एमपी में रिश्वत खोरी थमने का नाम नहीं ले रही है और लगातार लोकायुक्त की कार्यवाही हो रही है। एक बार फिर से लोकायुक्त की टीम ने वन विभाग के रेंजर और डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला वन परिक्षेत्र इटारसी का बताया जा रहा है जहां के रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार नागवंशी को लोकायुक्त टीम ने ₹12000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रेंजर और डिप्टी रेंजर सागौन की कटाई करने की टीपी देने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹12000 रिश्वत मांगे थे।
मिली जानकारी के अनुसार आसफाबाद इटारसी निवासी लोकेंद्र सिंह पटेल ने अपने खेत में सात सागौन के पेड़ लगाए हुए थे। जो आंधी बरसात में गिर सकते थे इन्हीं पेड़ों की कटाई करने के लिए लोकेंद्र सिंह पटेल वन परिक्षेत्र इटारसी से टीपी मांगने पहुंचे थे लेकिन यहां पदस्थ रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार नागवंशी के द्वारा पंचायत से प्राप्त अनुमति के बाद भी बिना पैसों के टीपी देने से इंकार कर रहे थे।
रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार नागवंशी के द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पीड़ित लोकेंद्र पटेल ने लोकायुक्त से किया। जिसके बाद रेंजर्स श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर नागवंशी को ₹12000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Back to top button