मध्य प्रदेश

लोक अदालत के माध्यम से दोनों जिले के 51463 व्यक्ति हुये लाभांवित

लोक अदालत/ समाधान शिविर में टीकमगढ़ एवं निवाडी जिले के कुल 51342 प्रकरणों का निराकरण कर वसूली गई 88,47,324 रूपये की राशि
समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत लोक अदालत/शिविर आयोजित

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में क्षेत्राधिकार अंतर्गत गठित क्लस्टर अंतर्गत ग्राम माडूमर में समाधान आपके द्वार योजना अंतर्गत लोक अदालत/समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं कलेक्टर अवधेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर लोक अदालत/समाधान शिविर का शुभारंभ किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ हितेन्द्र सिंह सिसौदिया तथा कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने सामान्यजन को समाधान आपके द्वार योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त लोक अदालत/समाधान शिविर में राजस्व, पुलिस, वन, विद्युत एवं नगरीय निकाय विभाग से संबंधित प्रकरणों को विभिन्न विभागों के स्टॉल से संपर्क कर निराकरण करवाया जा सकता है।
लोक अदालत/समाधान शिविर में टीकमगढ़ एवं निवाडी जिले के क्षेत्र के न्यायिक न्यायालय, राजस्व, विद्युत, नगर निकाय, पुलिस विभाग, वन विभाग विभागों के 48154 लंबित प्रकरण एवं 3188 प्रीलिटीगेशन प्रकरणों कुल 51342 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें वसूली राशि 88,47,324 रूपये (अठासी लाख सैंतालीस हजार तीन सौ चौबीस रूपये) प्राप्त हुई एवं 51463 व्यक्ति लाभांवित हुये। शिविर में हितग्राहियों को योजनांतर्गत स्वीकृत की वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र एवं उज्जवला योजना अंतर्गत हितग्राहियों को गैस सामग्री प्रदाय की गई।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र कुमार पस्तौर, सामाजिक न्याय विभाग टीकमगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार पाटीदार, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन, हितग्राहीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button