क्राइममध्य प्रदेश

एसडीओ की कार ने मारी बाइक सवार को ठोकर 2 की मौत

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताला मोड़ में अनियंत्रित थार वाहन की ठोकर से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रेमबाई सिंह गोंड़ पति धनपत सिंह गोंड़ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मरदरी थाना मानपुर और लवकेश सिंह पिता इन्द्रपाल सिंह गोंड़ उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बसही थाना ब्यौहारी हैं।
लवकेश सिंह शादी समारोह में शामिल होने ग्राम लखनौटी आया था और वहां से निमंत्रण देने ग्राम मरदरी गया हुआ था। ग्राम मरदरी से अपनी बुआ सास प्रेमबाई सिंह को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 54 MB 7532 से लेकर वापस लखनौटी की तरफ आ रहा था तभी कुचवाही तिराहे के पास वन विभाग के एसडीओ बीएस उप्पल जो अपने थार वाहन क्रमांक MP 04 ZA 8146 से अपना परिवार लेकर ताला की तरफ जा रहे थे तभी दोनो वाहन की आमने सामने टक्कर हुई और बाइक सवार प्रेमबाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं गम्भीर रूप से घायल लवकेश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस संबंध में ताला चौकी प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर थार वाहन को अपने कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और मर्ग कार्रवाई कर दोनो का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर आगे की जांच की जा रही है।
वहीं अगर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो थार वाहन का चालक तेज गति में होने के कारण रांग साइड से टर्निंग काटा जिसके चलते यह घटना घटित हो गई। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है, अब जांच के बाद ही सारा मामला सामने आएगा लेकिन इतना तो तय है कि थोड़ी सी लापरवाही के चलते सास और दामाद की जान चली गई और दो परिवार बिखर गए।

Related Articles

Back to top button