आधे घंटे की अचानक बारिश में कई जगहों पर भरा बारिश का पानी, नर्मदा जल योजना की टूटी फूटी सड़को से चारों ओर नजर आया नाली का बहता गन्दा पानी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों बड़ी बड़ी चर्चाएं और समस्याओं का दौर शुरू हो चुका है । जहाँ एक ओर अचानक से मानसून बारिश से शासकीय लोक निर्माणा विभाग कार्यालय में व लोगों के घरो में बारिश का पानी भर गया । वही सिहोरा नगर पालिका परिषद के कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में नाली का गंदा पानी एवं कीचड़ सड़को में देखने नजर आया । इतना ही नहीं विगत लम्बे समय से से मध्यप्रदेश सरकार की चलाई जा रही नर्मदा जल योजना से नगर की लाखो की सी सी रोड व नलियों की अर्थ व्यवस्था के कारण आज सिहोरा नगर की जनता को झेलना पड़ रहा हैं । नगर पालिका के कुछ वार्ड में बारिश का पानी भरा व बहता हुआ नजर आया रहा हैं । इन छोटी छोटी समस्याओं को लेकर आम जनता परेशान हो रही हैं । और उपर बैठे अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं । समस्या यूही दिखाई दे रही हैं आम जन लोगों द्वारा कई बार इस समस्या का समाधान करने की मांग की गई और लिखित रूप से आवेदन पत्र भी दिया गया । पर जब जब बारिश आती हैं आम जनता के लिए मुसीबत बन जाती हैं ।




