वनरक्षक के सूने मकान से फिर ढाई लाख रुपयों की चोरी, नकदी जेवरात पर किया हाथ साफ लोग दहशत में

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान की सख्त हिदायत के बाद 20-22 दिन से चोरी की घटनाएं थमी हुई थीं।, लेकिन बीती रात में शहर के वार्ड 13 स्थित श्रीराधाकृष्णपुरम काॅलोनी में रहने वाले वनरक्षक रामशरण के सूने घर में चोरी की वारदात हो गई। चोर यहां से 70 हजार रुपए नगद और साेने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख से ज्यादा की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी मिलते ही रायसेन एसडीओपी आदिति सक्सेना पुलिस फोर्स लेकर जांच करने के लिए पहुंचीं। श्री राधाकृष्णपुरम काॅलोनी के लोगों ने वनरक्षक के घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी उन्हें दी गई। इस कॉलोनी में रहने वाले वनरक्षक रामशरण की पोस्टिंग सिलवानी रेंज के सियरमऊ में है। वे लगभग 3 दिन से सियरमऊ में ही थे, उसका परिवार भी उनके पास ले गए थे । और मकान एकदम सूना था । रात के समय चोर उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। अंदर कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी को चोरों द्वारा बाहर हाल में लाकर रखा और यहां पर लोहे के सरियों द्वारा गोदरेज की अलमारी के गेट तोड़कर 70 हजार नगदी और डेढ़ लाख रुपए कीमत के सोना चांदी के जेवर चुरा ले गए। चोरों ने घर के अंदर पूरा सामान यहां पर बिखरा दिया था । मौके पर पहुंची एसडीओपी अदिति सक्सेना द्वारा जांच पड़ताल की गई । साथ ही कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया गया है, जिसमें चोर मकान में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।



