मध्य प्रदेश

वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2024 का कलेक्टर ने किया विमोचन

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समस्त जानकारी सहित संघमित्रा पत्रकार संघ ने वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2024 का प्रकाशन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि यह संगठन की अच्छी पहल है। जिले की ऐतिहासिक स्थली सांची से संचालित संघमित्रा पत्रकार संघ पत्रकार हितैषी गतिविधियों को चलाकर नगर सहित जिले भर में वार्षिक कैलेंडर संपूर्ण जानकारी सहित प्रकाशित कराता आ रहा है इस वार्षिक कैलेंडर में शासन की विभिन्न योजनाएं भी प्रकाशित की जाती है इसके साथ ही संघ सामाजिक गतिविधियों को भी करता है तथा इसका निशुल्क वितरण किया जाता है जिससे हर व्यक्ति के पास कैलेंडर पहुंच पाए । इसी कड़ी में इस वर्ष 2024 भी वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन किया गया तथा इसका विमोचन जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर अरविन्द दुबे ने कहा हमारे जिले का पत्र कार संगठन कैलेंडर निशुल्क वितरण करता है यह अच्छी पहल है तथा इस कैलेंडर की प्रति जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ अंजू भदोरिया, सहायक संचालक जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभासिंह, नायब तहसीलदार नियति साहू को भेंट की गई । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी सदस्य अरूण कुमार शैंडे, देवेन्द्र तिवारी, दिनेश जोशी, लालाराम साहू, रामकुमार शर्मा, नसीम खान सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button