मध्य प्रदेश

वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की दिए गए निर्देश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहनों को चलाने वाले चालकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस ने आज सीमित गति से नियमानुसार वाहन चलाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित स्टीकर उनके वाहनों में लगाते हुए वाहन चालकों को समझाया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग के साथ ही समझाइश दी गई कि अपनी एवं अपने परिवार की रक्षा के लिए अपने वाहन नियंत्रित गति पर चलाएं ।
भीड़ भाड़ के कारण सागर – भोपाल मार्ग पर धीमी गति से वाहनों को चलाएं जिससे कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोपहिया वाहनों के बीच तेज गति होने के कारण आपस में टक्कर होने से कुछ लोगों की जान गई एवं कई लोग घायल हुए। वहां दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को सचेत करती है कि वह लोग अपने – अपने वाहन कंट्रोल में रख कर चलाएंगे तो दुर्घटना से बच सकेंगे

Related Articles

Back to top button