मध्य प्रदेश

वाहन पार्किंग के लिए अभी तक नहीं बनी व्यवस्था, सड़क हादसों का बड़ा खतरा

आए दिन हो रहे सड़क एक्सीडेंट से अवाम परेशान, जिम्मेदार बने बेखबर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर की मुख्य सड़कों पर बने कमर्शियल भवन शॉपिंग कांप्लेक्स और बाजारों में मुख्य सड़कों के किनारे एक भी सही जगह वाहन पार्किंग नहीं है। जिससे दिन भर सड़क जाम के हालात बने रहते हैं । सडकों के किनारे स्थित अतिक्रमण मुक्त करने और सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग दोनों तरफ यातायात का दबाव कम करने आदि मुद्दों पर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन परिवहन विभाग नगरपालिका परिषद सहित जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। वास्तव में इन अधिकारियों द्वारा अभी तक उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। मौजूदा समूह के हालात दिए हैं कि अभी तक वाहन पार्किंग नहीं बनाए गए । जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है। शहर वासियों को चौड़ी बन चुकीं सड़कों के बन जाने के बाद भी मुसीबतों से निजात नहीं मिला है । लापरवाही का आलम यह है कि बाजारों और सड़क किनारे खड़े दोपहिया चार पहिया तीन पहिया वाहनों की वजह से वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
नाले का निर्माण हो तो खड़े हो सकेंगे लोडिंग वाहन….
शहर में जिओ कंपनी के शॉपिंग मॉल के सामने सड़क ठेकेदार द्वारा नाले का अभी तक निर्माण नहीं कराया गया है जिससे व्यापारियों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वर्तमान में एक तरफ छोटे-बड़े कई लाभ लोडिंग वाहन फुटपाथ के किनारे खड़े रहते हैं जिससे सड़क हादसे हो रहे हैं अगर कबड्डी नाले का जल्द निर्माण हो जाए तो इन वाहनों को नाले के ऊपर कतार में खड़ा किया खड़ा करवाया जा सकता है यह समस्या महीनों से जस की तस बनी हुई है शहर की ट्रैफिक पुलिस परिवहन विभाग से लेकर सड़क के ठेकेदार पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। सागर चौराहे से लेकर पाटनदेव तक दोनों तरफ दो पहिया चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़े रहते हैं। मुख्य पोस्ट ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर बड़े-बड़े लोडिंग वाहन खड़े रहते हैं जिससे लोगों को और वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों का कहना है कि बेतरतीब यातायात व्यवस्था को ठीक करने की बेहद जरूरत है। इन वाहनों की वजह से एसबीआई रायसेन सागर रोड केनरा बैंक के सामने पाटन देव पर हर पल जाम के हालात बने रहते हैं।
इस संबंध में अशोक मर्सकोले ट्रैफिक थाना प्रभारी रायसेन का कहना है कि जल्द ही पार्किंग पॉइंट स्थलों का चयन कराया जाएगा, खाली पड़ी जगह पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसमें नगर पालिका जिला प्रशासन और परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button