मध्य प्रदेश
विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चो की प्रतियोगिता मे विधायक धर्मेंद्र सम्मिलित हुए
रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, जबेरा। विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रोगी कल्याण समिति की बैठक ली आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक मे सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेंन, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, विधायक निज सचिव माधवेन्द्र सिंह, राजेश सिंघई, बीएमओ, एवं बरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे एवं बही दूसरी ओर जबेरा मे स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय मे विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चो की खेल प्रतियोगिता मे जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए एवं बच्चो को फूल मालाओ से प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, एवं भाजपा कार्यकर्त्ता एवं विद्यालय के शिक्षक व छात्र, छात्राओं की उपस्थिति रही।



