पीएमश्री विद्यालय में बाल केबिनेट का हुआ निर्वाचन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद,
बेगमगंज । पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल केबिनेट का गठन किया गया।
छात्राओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के विकास हेतु अप्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया द्वारा अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर प्रदान किया गया।
24 कक्षाओं के 48 कक्षा प्रतिनिधियों ने अपने मत का प्रयोग करके पदाधिकारियों का चुनाव किया गया ।
प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी विजय कौशिक के मार्गदर्शन में चुनाव सम्पन्न हुए।
जिसमें प्रधानमंत्री राधिका कुशवाहा, उप प्रधानमंत्री रक्षा गोस्वामी, शिक्षा मंत्री अंशिका गोस्वामी , सांस्कृतिक मंत्री अंकिता शिल्पकार, अनुशासन एवं सूचना प्रसारण मंत्री महिमा साहू , क्रीड़ा एवं खेलकूद मंत्री सोनम दुबे, चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री रिया यादव , स्वच्छता एवं पर्यावरण मंत्री अंशिका लोधी को चुना गया ।
स्टॉफ के समस्त शिक्षकों ने यथोचित सहयोग प्रदान किया। चुनावी प्रक्रिया में छात्राओं ने बढ़ चढ़ भाग लिया।विजयी प्रत्याशियों का तिलक लगाकर विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं अन्य छात्राओं के द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।



