विराट पांडेय को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान द्वारा घोषित एवं विधायक विजयराघवेंद्र सिंह की अनुसंशा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कटनी की कार्यकारिणी में पिछले कई वर्षों से सक्रिय युवा नेता विराट पांडेय को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया गया है ।
विराट पांडे वर्तमान में अपनी ग्राम पंचायत मंगेली में उपसरपंच भी है और इसके पहले वो युवक कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों में अपनी सेवाएं दी है जिला अध्यक्ष द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रतिभा को देखते हुए जिले के अत्यंत महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है,उन्होंने अपनी इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा निर्वहन का आश्वासन अपनी कांग्रेस पार्टी को दिया है और पार्टी को धन्यवाद दिया ।उनके जिला प्रवक्ता बनने पर वरिष्ठ कांग्रेसी शिवकुमार चौरसिया, जमुना प्रसाद तिवारी, रवींद्र बाजपेयी, आनंद मिश्रा, मौजीलाल पौराणिक, अटल ब्यौहार, मथुरा प्रसाद झरिया, रामकिशोर पांडेय, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेन्द्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, हरिशंकर मिश्रा, सुखदेव चौरसिया, गंगाराम मिश्रा, रामप्रसाद पटेल कुलदीप तिवारी सुजीत बाजपेयी, अनंतराम गर्ग, सत्तू सोनी,, मिक्की चौरसिया, कपिल चौरसिया, सोनू गर्ग, भजन बर्मन, शोभित पांडे, लकी पांडे, मोहित गर्ग आदि ने हर्ष प्रकट किया है।



